Ads Slider

रतलाम मंडल ने रचा इतिहास: 98.44% समयपालनता के साथ देश में प्रथम स्थान

Mahendra Upadhyay
3 Min Read

रतलाम।महेंद्र उपाध्याय।पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए भारतीय रेलवे में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। मंडल ने 98.44 प्रतिशत समयपालनता दर्ज कर देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो न केवल रतलाम बल्कि पूरे पश्चिम रेलवे के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि के साथ ही मंडल ने 111 दिनों तक 100 प्रतिशत मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की समयपालनता बनाए रखकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम में आयोजित प्रेस वार्ता में मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने बताया कि यह सफलता सभी विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि वाणिज्य, परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल, विद्युत, चिकित्सा तथा रेलवे सुरक्षा बल सहित सभी विभागों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।माल परिवहन के क्षेत्र में मंडल ने 19.79 मिलियन टन लोडिंग कर पिछले वर्ष की तुलना में 2.91 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की। मार्च 2026 में 7058 रेक लोडिंग और 2.14 मिलियन टन की सर्वोच्च मासिक लोडिंग हासिल की गई। एक दिन में 1934 वैगनों और 1,22,700 टन की रिकॉर्ड लोडिंग की गई। मालगाड़ियों की औसत गति 26.84 किमी प्रति घंटा रही, जो पिछले वर्ष से 3.8 प्रतिशत अधिक है।वाणिज्य विभाग की बात करें तो यात्री आय 1167.51 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष से 12 प्रतिशत अधिक है। टिकट चेकिंग से 26.21 करोड़ रुपये की आय हुई, जिसमें 27.77 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कुल माल भाड़ा आय 2089.05 करोड़ रुपये रही, जबकि कुल राजस्व 3411.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यात्रियों की संख्या भी 51.10 मिलियन रही, जो 9 प्रतिशत अधिक है। नॉन-फेयर रेवेन्यू के तहत रतलाम स्टेशन पर पहली बार मिनी मॉल और प्रमुख स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू की गई।इंजीनियरिंग विभाग ने कचनारा, दलौदा और ढोढर स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया और कचनारा में हाई लेवल प्लेटफॉर्म बनाया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चंदेरिया में नया स्टेशन भवन तैयार हुआ और अन्य 15 स्टेशनों पर कार्य जारी है। इसके साथ ही कई लेवल क्रॉसिंग बंद कर सबवे और रोड ओवर ब्रिज बनाए गए, जिससे सुरक्षा और यातायात में सुधार हुआ।सिग्नल विभाग ने नागदा-गोधरा खंड में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग लागू की और 224 किमी में अत्याधुनिक ‘कवच’ प्रणाली का सफल संचालन किया। वहीं, विद्युत विभाग ने 368 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर हरित ऊर्जा को बढ़ावा दिया। चिकित्सा विभाग ने नई सुविधाएं विकसित कीं और NABL प्रमाणन प्राप्त किया।रेलवे सुरक्षा बल ने “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत 130 बच्चों को बचाया और “ऑपरेशन अमानत” के माध्यम से 1.77 करोड़ रुपये की खोई वस्तुएं यात्रियों को लौटाईं।इन सभी उपलब्धियों के साथ रतलाम मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 को ऐतिहासिक बनाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की नई मिसाल पेश की है।

Share This Article