[video width="568" height="320" mp4="https://sagarmanthannews.in/wp-content/uploads/2026/07/YouCut_20260706_154710402.mp4"][/video] नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज पुजारी इकाई, मध्यप्रदेश द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के मठ-मंदिरों में सेवा देने वाले संतों एवं पुजारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। सागर मंथन ज्ञापन में शासन से पुजारियों को किसान वर्ग के समान सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश के अनेक मठ-मंदिरों के संत एवं पुजारी मंदिरों की सेवा के साथ-साथ कृषि कार्य भी करते हैं, लेकिन उन्हें किसानों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता। समिति ने मांग की है कि जिस प्रकार किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं, ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जाती है, सागर मंथन उसी प्रकार संतों एवं पुजारियों को भी किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे आधुनिक तरीके से खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें।समिति ने यह भी मांग उठाई कि मठ-मंदिरों के संत एवं पुजारियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी प्रदान किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि अधिकांश पुजारी कृषि कार्य से जुड़े होने के बावजूद योजनाओं के दायरे से बाहर हैं, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।इसके अलावा ज्ञापन में संत एवं पुजारियों के लिए फार्मर आईडी एवं ई-टोकन प्रणाली लागू करने की मांग की गई, ताकि उन्हें भी खाद, बीज एवं कृषि से संबंधित अन्य सुविधाएं किसानों की तरह आसानी से उपलब्ध हो सकें। समिति का कहना है कि फार्मर आईडी बनने से पुजारी शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के पात्र हो सकेंगे।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि शासन द्वारा मंदिरों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा मंदिरों की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। समिति ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं की भूमि पर लगातार अतिक्रमण की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे मंदिरों की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।अखिल भारतीय संत समिति धर्म समाज पुजारी इकाई के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस दौरान जिला पदाधिकारियों एवं संत समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ज्ञापन पर प्रदेश अध्यक्ष महंत सालगरामदास, जिला महामंत्री बलरामदास बैरागी, जिला प्रभारी महेश शास्त्री तथा तहसील अध्यक्ष गोपालदास बैरागी सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर रहे। ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया।