Ads Slider

बेलारी-गुलाबखेड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: मेडिकल स्टोर संचालक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम आमलीखेड़ा निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान रघुवीर सिंह पिता प्यार सिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। रघुवीर सिंह बोरदिया कला में मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे और क्षेत्र में एक मिलनसार एवं व्यवहार कुशल युवक के रूप में पहचाने जाते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात रघुवीर सिंह किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बेलारी और गुलाबखेड़ी के बीच सड़क मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल रघुवीर सिंह को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया,लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला चिकित्सालय में शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।इधर,नीमच सिटी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है,ताकि दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन की पहचान कर उसे जल्द पकड़ा जा सके।

Share This Article