नीमच।महेंद्र उपाध्याय। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगरपालिका नीमच द्वारा वार्ड क्रमांक 34 में विकास कार्यों की नई शुरुआत की गई। गुरुवार सुबह 9 बजे ब्रह्माकुमारी आश्रम से गौधाम बालाजी तक बनने वाली सड़क के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह कार्य 48.27 लाख की लागत से कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुभाष पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित और मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत भी शामिल हुए।वार्ड क्रमांक 34 की पार्षद श्रीमती शारदा पाटनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि नगरपालिका द्वारा वार्ड में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से मिल सकें।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी आश्रम से जुड़े सुरेंद्र भाई, सविता दीदी और श्रुति दीदी सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और भविष्य में भी ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।







