Ads Slider

खेत पर सल्फास खाकर युवक ने दी जान, उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।जिले के मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपलिया रुंडी में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां अज्ञात कारणों के चलते एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।प्राप्त जानकारी के अनुसार देवी सिंह पिता मोहन सिंह बछड़ा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पिपलिया रुंडी, बुधवार सुबह अपने खेत पर गया था। बताया जा रहा है कि वहां उसने सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया।जहरीला पदार्थ खाने के बाद देवी सिंह ने स्वयं अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।सूचना मिलते ही परिजन तत्काल खेत पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय नीमच लेकर आए।अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन जहरीले पदार्थ का असर अधिक होने के कारण उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों ने भी किसी विशेष कारण की जानकारी नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक ने यह कदम उठाया।

Share This Article