Ads Slider

कोरियर ऑफिस लूटकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार,मेडिकल के बाद कोर्ट में किया पेश मांगा जाएगा पुलिस रिमांड

Mahendra Upadhyay
3 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। शहर के चर्चित महू रोड स्थित कोरियर ऑफिस लूटकांड मामले में कैंट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सागर मंथन गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस सुरक्षा के बीच उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड (पीआर) की मांग की जाएगी, ताकि वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों से पूछताछ की जा सके।प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार पांच आरोपियों में एक नीमच,दो मल्हारगढ़ तथा दो सागर मंथन कचनारा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहै है।सम्भावना जताई जा रही है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक संबंधित सागर मंथन कोरियर कंपनी का पूर्व कर्मचारी रह चुका है। उसे कार्यालय की कार्यप्रणाली, नकदी रखने के स्थान और कर्मचारियों की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाते हुए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी लूट की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।ज्ञात हो कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे महू रोड स्थित दक प्लाजा के पास संचालित कोरियर डिलीवरी ऑफिस में चार बदमाश पार्सल की जानकारी लेने के बहाने पहुंचे थे। सागर मंथन शुरुआत में उन्होंने सामान्य बातचीत की, लेकिन कुछ ही देर बाद ऑफिस में मौजूद कर्मचारी सूरजनाथ पिता ओंकारनाथ निवासी नीमच सिटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारी द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं।हमले के बाद आरोपी कार्यालय में रखी 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल कर्मचारी को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। वही घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल तथा सीएसपी किरण चौहान ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर विशेष टीमों का गठन किया। लगातार की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान वारदात से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण खुलासे भी सामने आ सकते हैं। मामले का विस्तृत खुलासा पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा शीघ्र ही किया जाएगा।

Share This Article