Ads Slider

प्रमोशनल कोर्स के दौरान सीआरपीएफ जवान की मौत,पुलिस जुटी जाँच में

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय (सीटीसी) नीमच में प्रमोशनल कोर्स के लिए आए एक जवान की गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।सागर मंथन घटना के बाद प्रशिक्षण केंद्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।मृतक जवान की पहचान श्याम बिहारी पिता परशुराम पांडे (43 वर्ष) निवासी जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सागर मंथम को प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम बिहारी सीआरपीएफ में हवलदार पद पर पदस्थ थे और उन्हें सहायक उप निरीक्षक (जीडी) पद पर पदोन्नति के लिए आयोजित प्रमोशनल कोर्स में शामिल होने हेतु 22 जून को सीटीसी नीमच भेजा गया था।गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे वे प्रशिक्षण गतिविधियों के बाद ग्राउंड से अपने आवासीय कक्ष की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही साथी जवानों एवं अधिकारियों ने तत्काल उन्हें सीआरपीएफ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय नीमच रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा कर अधिकारियों को सोपा गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Share This Article