निम्बाहेड़ा। महेंद्र उपाध्याय।देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 23 नवम्बर, गुरुवार को निम्बाहेड़ा पधारेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय एवं सेवाभावी प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के समर्थन में रोड़ शो करेंगे। केन्द्रीय मंत्री शाह के निम्बाहेड़ा में रोड़ शो कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।भाजपा के समन्वयक प्रवास एवं कार्यक्रम के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी ने केन्द्रीय गृह मंत्री शाह के कार्यक्रम के सम्बंध में बताया कि 23 नवम्बर, गुरूवार को अमित शाह सुबह 10 बजे उदयपुर हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना होकर सुबह 10.35 बजे निम्बाहेड़ा हेलिपैड पर पहुंचेंगे। इसके पश्चात प्रात: 11 बजे शाह का रोड़ शो नगर के रेल्वे स्टेशन, माल गोदाम मार्ग से आरम्भ होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों माल गोदाम रोड़, चित्तौड़ी दरवाजा, पंचौली चौराहा, उदयपुर रोड़, चन्दन चौक, श्री परशुराम सर्कल होते हुए शेखावत सकत्र्नल पहुंचेगा, जहां शाह रोड़ शो में शामील आमजन सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोंधित करेगें।पूर्व विधायक अशोक नवलखा, निम्बाहेड़ा प्रधान बगदीराम धाकड़, छोटीसादड़ी पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, भाजपा निम्बाहेड़ा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, छोटीसादड़ी नगर मण्डल अध्यक्ष रामचंद्र माली, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत ने निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा के अग्रिम मोर्चो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से इस रोड़ शो में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया है।








**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.