Ads Slider

अंधविश्वास बना जानलेवा: जहरीले जीव के काटने से 5 वर्षीय बालक की मौत, समय पर इलाज न मिलने से गई जान

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले अरनिया चंदेल गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 5 वर्षीय मासूम बालक की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण पिता दुर्गालाल नायक, निवासी पिपलिया मंडी (मंदसौर), पिछले कुछ दिनों से अपने ननिहाल अरनिया चंदेल में रह रहा था।बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे प्रवीण घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी किसी अज्ञात जहरीले जीव ने उसे काट लिया।घटना के बाद परिजन घबराहट में तुरंत उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए एक धार्मिक स्थल (देवरे) पर ले गए। इस दौरान काफी समय व्यर्थ हो गया,जिससे बच्चे के शरीर में जहर तेजी से फैलता चला गया और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई।जब बालक की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई, तब परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।चिकित्सकों का कहना है कि यदि समय रहते बच्चे को उचित उपचार मिल जाता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। अस्पताल पहुंचने में हुई देरी इस दुखद घटना का मुख्य कारण बनी।घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हालांकि, मामले में परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वे सोमवार दोपहर को ही बिना पोस्टमार्टम कराए बालक के शव को अपने पैतृक गांव पिपलिया मंडी लेकर रवाना हो गए।

Share This Article