Ads Slider

फर्जी प्रेस कार्ड और न्यूज स्टिकर की आड़ में अफीम तस्करी का खेल: हरियाणा में नीमच का यूट्यूबर आरोपी गर्लफ्रेंड सहित गिरफ्तार,70 लाख की अफीम जब्त

Mahendra Upadhyay
4 Min Read

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। मध्यप्रदेश के नीमच जिले का एक युवक फर्जी मीडिया पहचान और प्रेस स्टिकर की आड़ में अंतरराज्यीय अफीम तस्करी करने के आरोप में हरियाणा पुलिस के शिकंजे में आ गया है।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीमच जिले के निवासी एक यूट्यूबर और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद की हैजिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान नीमच जिला निवासी ईश्वर लाल के रूप में हुई है, जबकि उसकी साथी सोना प्रजापति, मध्यप्रदेश के राजसेन क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मध्यप्रदेश से अफीम लाकर हरियाणा के फतेहाबाद और सिरसा सहित आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करते थे।हरियाणा पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सीआईए रतिया की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर धांगड़ पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक होंडा सिटी कार में नशीला पदार्थ लेकर दो तस्कर आने वाले हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर डीएल-3सीबीए-2461 नंबर की कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि आरोपी पुलिस जांच से बचने और खुद को मीडिया कर्मी दर्शाने के लिए कार के आगे और पीछे फर्जी न्यूज स्टिकर लगाए हुए थे। इतना ही नहीं, मुख्य आरोपी के पास से चार अलग-अलग प्रेस और पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं। इन सभी आईडी कार्डों पर फोटो अलग-अलग हैं, लेकिन नाम एक ही है।पुलिस को आशंका है कि आरोपी फर्जी प्रेस कार्ड और मीडिया की आड़ लेकर विभिन्न राज्यों में आसानी से आवाजाही करते थे और इसी बहाने नशे की खेप पहुंचाते थे।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी सोशल मीडिया पर सक्रिय था और स्वयं को यूट्यूबर बताकर लोगों से संपर्क स्थापित करता था। जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगा रही हैं कि कहीं सोशल मीडिया और मीडिया की पहचान का इस्तेमाल तस्करी के नेटवर्क को संचालित करने के लिए तो नहीं किया जा रहा था।हरियाणा पुलिस ने बताया कि आरोपी ईश्वर लाल के खिलाफ पहले भी पंजाब के बठिंडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।इससे स्पष्ट होता है कि वह पहले से ही नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है।फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।पुलिस अब पूछताछ के जरिए पूरे अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क, सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।हरियाणा पुलिस का मानना है कि पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

Share This Article