Ads Slider

बंगला नंबर 55 मामले में गौ सेवा दल ने नवागत एसपी को सौंपा ज्ञापन,रासुका की मांग

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। शहर के बंगला नंबर 55 क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई जीव हत्या की घटना को लेकर गौ सेवा समिति नीमच एवं गौ सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ रासुका के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की।गौ सेवा दल के पदाधिकारियों ने एसपी को बताया कि 10-11 मई की मध्यरात्रि करीब 3 बजे बंगला नंबर 55 क्षेत्र में एक तीन पहिया टेंपो वाहन से जीव हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर खून के निशान और अन्य संदिग्ध परिस्थितियां मिलने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। संगठन का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं शहर की शांति और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं।ज्ञापन में गौ सेवकों ने मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही कुछ कथित गौ तस्करों के नाम भी पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए, जिनके बारे में संगठन का आरोप है कि वे रात के समय खुले में घूम रहे नंदियों और गौवंश को पकड़कर ले जाते हैं।नवागत एसपी राजेश व्यास ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा शहर का माहौल खराब करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।गौ सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल गौवंश की सुरक्षा और शहर में शांति बनाए रखना है। उन्होंने प्रशासन से नियमित निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण की भी मांग की।इस दौरान गौ सेवक मितेश अहीर,पार्थ जोशी,कुश सैनी, अंकित जोशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article