Ads Slider

आदिवासी बहुल क्षेत्र पिपलिया हाड़ा में सड़क निर्माण की मांग,कलेक्टर प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। आदिवासी बहुल क्षेत्र ग्राम पिपलिया हाड़ा (नई आबादी) में सड़क निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों एवं जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन जयस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में आज तक सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को लंबे समय से गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। कच्चे एवं जर्जर रास्तों के कारण गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है, जिससे विद्यार्थियों, किसानों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को आवागमन में भारी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। कई बार मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने के कारण बच्चों की शिक्षा और किसानों की रोजमर्रा की गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य होने के बावजूद अब तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पिपलिया हाड़ा मार्ग का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।जयस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ग्रामीणों ने कलेक्टर प्रतिनिधि से मांग की कि आदिवासी क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत कराया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article