Ads Slider

नीमच के कमलाशंकर विश्वकर्मा को मिलेगा ‘अनसंग एवरीडे हीरोज अवॉर्ड’,उज्जैन में होगा सम्मान

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।समाजसेवा और कृषि नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नीमच जिले के कमलाशंकर विश्वकर्मा को प्रतिष्ठित ‘अनसंग एवरीडे हीरोज अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान उन्हें 3 मई को उज्जैन में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो बिना किसी प्रचार-प्रसार के शांत भाव से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं। कमलाशंकर विश्वकर्मा ने अपने कार्यों के माध्यम से न केवल कृषि क्षेत्र में नवाचार किए हैं, बल्कि समाजसेवा के जरिए भी अनेक लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।यह विशेष पहल आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के 45 वर्ष पूर्ण होने तथा आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। संस्था का उद्देश्य ऐसे अनदेखे और अनसुने नायकों को मंच देना है, जो अपने कार्यों से समाज में प्रेरणा का संचार कर रहे हैं।
समारोह का आयोजन 3 मई को शाम 4:30 बजे माधव क्लब, स्टेशन रोड, उज्जैन में किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे।आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेट हेड तेज वीर सिंह ने बताया कि कमलाशंकर विश्वकर्मा जैसे समर्पित और कर्मठ व्यक्तियों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे लोग निस्वार्थ भाव से समाज में बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं, जिन्हें पहचान मिलना आवश्यक है।
कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण के साथ-साथ प्रख्यात हस्तियों के प्रेरक संबोधन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित होंगी, जो इस आयोजन को और अधिक भव्य बनाएंगी। यह सम्मान नीमच जिले के लिए गर्व का विषय है और क्षेत्र के युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगा।

Share This Article