Ads Slider

किरण जहर कांड में आया नया मोड़: पति और ससुराल पक्ष ने आरोपो को बताया झूठा ओर निराधार,निष्पक्ष जांच की मांग

Mahendra Upadhyay
3 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।जिले के मनासा तहसील अंतर्गत पिपलिया हाड़ी गांव में चर्चित किरण जहर कांड में अब नया मोड़ सामने आया है। जहां एक ओर पीड़िता किरण ने अपने ससुराल पक्ष पर खाने में जहर देकर मारने का प्रयास, दहेज मांगने और बेटी होने के कारण प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, वहीं अब पति और ससुराल पक्ष सामने आकर इन आरोपों को झूठा बताते हुए महिला और उसके परिवार पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं।मामले को लेकर दीपक पिता खेमराज बंजारा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि 25 अप्रैल 2026 को किरण बाई ने जहर खाने का नाटक रचकर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की साजिश की। आरोप है कि किरण ने पहले अपने पति दीपक को अस्पताल बुलाया और फिर अपने परिजनों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की।
ससुराल पक्ष का कहना है कि जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण के दौरान जहर खाने की बात असत्य पाई गई, इसके बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि किरण और उसका परिवार जानबूझकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं और समाज में बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि किरण के परिजन लगातार उन पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं सागर मंथन और पैसे की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर झूठे प्रकरण में फंसाने और बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही ससुराल पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि किरण के परिजन गढ़ी हुई कहानी बनाकर वैवाहिक संबंध विच्छेद कराने की साजिश कर रहे हैं।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।उल्लेखनीय है कि इस मामले में पहले पीड़िता किरण द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा थी, लेकिन अब ससुराल पक्ष के सामने आने से मामला और उलझ गया है।

Share This Article