Ads Slider

राजस्व कॉलोनी में बिजली की डीपी में लगी आग,घटना के लाइव वीडियो आया सामने, इलाके की सप्लाई बंद

Mahendra Upadhyay
1 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।राजस्व कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच लगभग एक बिजली की डीपी में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना टेलीफोन एक्सचेंज के पास, मिश्रा चाय वाले के सामने की बताई जा रही है।सागर मंथन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीपी से अचानक तेज चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही देर में आग भड़क उठी।आग लगते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना के कारण इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है,सागर मंथन हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।वही इस घटना से जुड़ा एक लाइव वीडियो भी सामने आया है जो शोशल वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share This Article