Ads Slider

बेटी हुई तो ज़हर मिला कर दिया खाना”—दहेज व प्रताड़ना से तंग आकर महिला का सनसनीखेज आरोप,आईसीयू में चल रही जिंदगी की जंग

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। जिले के देपालपुरा क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय विवाहिता किरण पति दीपक बंजारा ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसे दहेज और बेटी जन्म देने के कारण लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा और शनिवार सुबह उसे जबरन जहर मिला खाना खिला दिया गया।पीड़िता किरण के अनुसार उसकी सास कंकु बाई (पति खीमा बंजारा) और जेठानी बतूल बंजारा आए दिन उसके साथ झगड़ा करती थीं और मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करती थीं।सागर मंथन किरण ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह उसकी सास ने खाने में जहर मिलाकर जबरदस्ती उसे खिला दिया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।गंभीर हालत में ससुराल पक्ष का व्यक्ति उसे मनासा अस्पताल छोड़ कर फरार हो गया।जहां प्राथमिक जांच में जहर दिए जाने की पुष्टि हुई।घटना की जानकारी पर मायका पक्ष मनासा हॉस्पिटल पहुचा।हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जहां वह वर्तमान में आईसीयू में भर्ती है और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है।किरण ने सागर मंथन को बताया कि उसकी शादी को चार साल हो चुके हैं और उसकी 6 माह की एक बच्ची है। उसने आरोप लगाया कि बेटी होने के बाद ससुराल पक्ष द्वारा उसकी प्रताड़ना और बढ़ गई थी। उसे ताने दिए जाते थे पीड़िता ने यह भी कहा कि उसकी बच्ची को भी ससुराल पक्ष ने अपने पास रख लिया है।महिला ने मनासा पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में पीड़िता के मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल किरण का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना एक बार फिर समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों और दहेज प्रथा की कड़वी सच्चाई को उजागर करती है।

Share This Article