Ads Slider

मालखेड़ा फंटे पर युवक से लूट की घटना,साढ़े चार लाख रुपए से भरा बैग गायब,हालत गंभीर,पुलिस पहुची मोके पर

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच। महेंद्र उपाध्याय। जिले के उपनगर बघाना निवासी एक 28 वर्षीय युवक के साथ लूट की गंभीर वारदात सामने आई है। घटना उस समय हुई जब युवक डिकेन क्षेत्र से पेमेंट लेकर वापस लौट रहा था। लूट के दौरान युवक को गंभीर चोटें आई हैं,जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बघाना निवासी अकरम पिता अब्दुल हकीम डिकेन,रतनगढ़ और मोरवन क्षेत्र से भुगतान राशि एकत्र कर वापस नीमच लौट रहा था।जिसके पास करीब साढ़े चार लाख रुपए नगद थे। वह डिकेन से राधेश्याम भील नामक व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था।
इसी दौरान रास्ते में मालखेड़ा फंटे के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके पास मौजूद रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद अकरम घायल बेहोशी को अवस्था में मौके पर पड़ा मिला।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से घटना के संबंध में पूछताछ की है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लूट की वारदात किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन-कौन शामिल हैं, इसका खुलासा विस्तृत अनुसंधान के बाद ही हो सकेगा।

Share This Article