Ads Slider

फटेहाल पहुंचा पीड़ित, बोला—“हक दिलाओ साहब”: नामांतरण के लिए भटक रहा बेटा,नपा कर्मी पर गाली-गलौज के आरोप

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।जिले के मनासा क्षेत्र में एक मार्मिक मामला सामने आया है, जहां पिता की मृत्यु के बाद अपनी ही पैतृक संपत्ति के नामांतरण के लिए एक बेटा दर-दर भटकने को मजबूर है।मंगलवार को पीड़ित रमेश राठौर फटे कपड़ों में कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा और अपनी व्यथा सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई।रमेश ने ज्ञापन में बताया कि उसके पिता रामचन्द्र राठौर के नाम पर अहिल्यापुरा स्थित मकान है,सागर मंथन जिनका निधन वर्ष 2010 में हो गया था। इसके बाद 2012 में उसके भाई लालचंद का भी देहांत हो गया। नियमानुसार अब इस संपत्ति का नामांतरण रमेश और उसके भतीजे संदीप राठौर के नाम होना चाहिए, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।पीड़ित का आरोप है कि नगर पालिका के एक कर्मचारी अजय गुलाटी द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। रमेश के अनुसार कर्मचारी बार-बार यह कहकर उसका नाम हटाने की बात करता है कि केवल उसके भतीजे का ही नाम दर्ज होगा।सागर मंथन इतना ही नहीं, शिकायत करने पर उसे सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज और धमकियां भी दी गईं।रमेश ने बताया कि उसने पहले भी एसडीएम कार्यालय और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला।आर्थिक रूप से कमजोर रमेश ने कहा कि वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है और अब अपने ही पिता की संपत्ति से वंचित किए जाने का डर सता रहा है।जनसुनवाई में कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है। वहीं,इस घटना ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं,जहां एक जरूरतमंद व्यक्ति को अपने हक के लिए इस तरह संघर्ष करना पड़ रहा है।

Share This Article