Ads Slider

16 साल बाद रेडक्रॉस सोसाइटी चुनाव,नाम जोड़ने को लेकर हंगामा, शाम तक आएंगे नतीजे

Mahendra Upadhyay
3 Min Read

नीमच। महेंद्र उपाध्याय।जिला मुख्यालय पर सोमवार को रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। लंबे समय से चर्चा में रहे इन चुनावों को लेकर सुबह से ही रेडक्रॉस परिसर में चहल-पहल बनी रही। हालांकि, प्रक्रिया के बीच नाम जुड़वाने को लेकर विवाद की स्थिति भी बनी और देखते ही देखते परिसर राजनीतिक अखाड़े में बदल गया। जिन सदस्यों के नाम प्रबंध सूची में शामिल नहीं थे, उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया।बाद में अधिकारियों ने उन्हें समझाइए देकर मामलों को शांत भी कर दिया।जानकारी के अनुसार, सुबह 9 बजे से 11:50 बजे तक 161 आजीवन सदस्य गेट से अंदर प्रवेश कर समिति में शामिल किए गए। लेकिन जो सदस्य देर से पहुंचे, उन्हें शामिल नहीं किया गया। इसी बात पर विवाद खड़ा हुआ और नाराज़ सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश देकर माहौल शांत कराया।रेडक्रॉस सोसाइटी नीमच में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कोषाध्यक्ष और राज्य प्रतिनिधि के पदों के लिए चुनाव होना है। करीब 16 साल बाद हो रहे इन चुनावों को लेकर उम्मीदवारों ने पूरी ताक़त झोंक दी है। चुनाव को लेकर सुबह से ही नामांकन, जांच और आपत्ति की प्रक्रिया तय समय पर की गई।चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम संजय साहू ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुई।11:15 से 11:45 बजे तक नाम निर्देशन हुए।11:45 से 12:45 बजे तक नामपत्रों की जांच की गई।12:45 से 1 बजे तक प्राविधिक सूची का प्रकाशन हुआ।1 बजे से 1:30 बजे तक आपत्तियां और नाम वापसी हुईं।2 बजे अंतिम सूची प्रकाशित की गई।3 बजे से मतदान और उसके बाद मतगणना व परिणाम की घोषणा की जानी है।चुनावी माहौल में उम्मीदवारों और समर्थकों ने पूरे दिन सक्रियता दिखाई। साधारण सभा का आयोजन भी कोरम पूरे होने के बाद सम्पन्न किया गया, जिसके बाद प्रबंध समिति सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतज़ाम किए। एसडीएम संजीव साहू ने बताया कि हालातों को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।अब सभी की निगाहें शाम तक आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। विजेता उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही यह तय होगा कि 16 साल बाद रेडक्रॉस सोसाइटी की बागडोर किसके हाथों में जाएगी।इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक प्रशासक रेडक्रॉस सोसाइटी नीमच मयूरी जोक,तहसील दार संजय मालवीय,सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article