Ads Slider

सीएम राइज स्कूल बस हड़ताल पर बनी सहमति, 17 जुलाई तक बकाया भुगतान का आश्वासन 14 जुलाई से जिले में सुचारू होगी बस सेवा,

Mahendra Upadhyay
1 Min Read

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।11 जुलाई को सीएम राइज स्कूल सांदीपनी विद्यालयों के बस मालिकों द्वारा दो माह से लंबित भुगतान को लेकर की गई हड़ताल के चलते जिले में स्कूली बच्चों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस हड़ताल से प्रभावित शिक्षा व्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पहल की।इसी कड़ी में 12 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे जिला शिक्षा कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें समस्त बस मालिकों के प्रतिनिधि, आईटी सेल प्रभारी सहित अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी एस. एम. मांगरिया ने की।बैठक में डीईओ मांगरिया ने आश्वासन दिया कि बस ऑपरेटरों की समस्याओं का उचित निराकरण किया जाएगा एवं लंबित बकाया भुगतान की प्रक्रिया को 17 जुलाई तक पूर्ण कर दिया जाएगा। इस स्पष्ट आश्वासन के बाद समस्त बस मालिकों ने हड़ताल को फिलहाल स्थगित करते हुए आगामी सप्ताह तक बस संचालन सुचारू रखने पर सहमति जताई।
अब जिले के सभी सीएम राइज स्कूलों में सोमवार, 14 जुलाई से बस सेवाएं पुनः आरंभ हो जाएंगी। इस समझौते सेविद्यार्थियों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।

Share This Article