Ads Slider

18 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कीम नंबर 9 में शनिवार को एक 18 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पीयूष पिता अमर शर्मा (18 वर्ष) निवासी स्कीम नंबर 9 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीयूष कक्षा 12वीं का छात्र था। उसने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।जानकारी के अनुसार आत्मघाती कदम उठाने से पहले पीयूष ने अपने एक मित्र को फोन कर आत्महत्या करने की बात बताई थी। मित्र ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही युवक फांसी के फंदे पर झूल चुका था।परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन एवं परिचित पहुंच गए।घटना की सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।कैंट थाना पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों एवं परिचितों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article