Ads Slider

सल्फास के सेवन से 50 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत,पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। जिले के मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाटखेड़ी निवासी 50 वर्षीय नानूराम पिता पन्नालाल भोई की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नानूराम ने तीन दिन पूर्व अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।परिजनों द्वारा गंभीर अवस्था में उन्हें तत्काल उपचार के लिए नीमच के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। गुरुवार को इलाज के दौरान नानूराम ने दम तोड़ दिया।मौत की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस को अवगत कराया गया। इसके बाद शव को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सल्फास सेवन के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।जांच के दौरान परिजनों एवं अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे,ताकि यह पता लगाया जा सके कि नानूराम ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया था।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Share This Article