Ads Slider

सिंचाई पाइप लाइन तोड़ने का आरोप, किसानों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। जिले के ग्राम झालरी निवासी किसानों ने कलेक्टर नीमच के नाम ज्ञापन सौंपकर सिंचाई के लिए बिछाई गई पाइप लाइन को जेसीबी से क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि इस घटना से उनकी सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है,जिससे कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका है।ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम आक्या स्थित खेत तक ठिकरिया बांध से सिंचाई हेतु लगभग 4000 फीट लंबी डबल पाइप लाइन बिछाई गई थी। यह पाइप लाइन खेतों तक पानी पहुंचाने का मुख्य साधन थी। किसान का आरोप है कि 8 जून 2026 की रात्रि को जेसीबी मशीन से मिट्टी खोदने के दौरान पाइप लाइन को तोड़ दिया गया, जिससे पूरी लाइन नष्ट हो गई और भारी आर्थिक नुकसान हुआ।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाबूलाल पिता मांगीलाल निवासी बोरखेड़ी,तखतसिंह पिता प्रतापसिंह निवासी खेताखेड़ा,चतरसिंह पिता डूंगरसिंह निवासी खेताखेड़ा, महेश अहीर निवासी चावलडी जेसीबी चालक, गणेश नायक पिता पप्पू नायक निवासी जवासा, भरतसिंह जेसीबी चालक निवासी बोरखेड़ी तथा राहुल खाचलिया निवासी मिलकपुरा द्वारा उक्त कार्य किया गया। किसान का कहना है कि इन लोगों ने जेसीबी चलाकर पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया।लखमीचंद ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में प्रशासन को आवेदन देकर मामले से अवगत कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद खुदाई कार्य नहीं रोका गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विरोध करने पर संबंधित लोगों ने गाली-गलौज की तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।किसानों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से हुए नुकसान की भरपाई दिलाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Share This Article