Ads Slider

लंबित एरियर भुगतान की मांग को लेकर पेंशनर संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। संयुक्त विभाग पेंशनर संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन प्रेषित कर छठवें एवं सातवें वेतनमान के तहत लंबित एरियर राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग उठाई है। यह ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से भेजा गया,जिसमें प्रदेश के हजारों सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की लंबित वित्तीय मांगों का उल्लेख किया गया है।ज्ञापन में बताया गया है कि छठवें वेतनमान के 32 माह तथा सातवें वेतनमान के 27 माह के एरियर का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इसके कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ का कहना है कि लंबे समय से लंबित इस भुगतान को लेकर पेंशनर्स लगातार शासन का ध्यान आकर्षित करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालचंद वर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव जगमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में बिलासपुर खंडपीठ द्वारा दायर रिट याचिका पर सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के पक्ष में फैसला भी दिया जा चुका हैन्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद एरियर राशि का भुगतान नहीं होना चिंता का विषय है।पेंशनर संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए लंबित एरियर का भुगतान शीघ्र कराया जाए, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनका वैधानिक अधिकार प्राप्त हो सके। संघ ने यह भी कहा कि प्रदेशभर के पेंशनर्स लंबे समय से इस राशि की प्रतीक्षा कर रहे हैं और शासन को उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।ज्ञापन की प्रतिलिपि वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव को भी भेजी गई है, ताकि आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई कर लंबित भुगतान की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराया जा सके। पेंशनर संघ ने उम्मीद जताई है कि सरकार इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत प्रदान करेगी।

Share This Article