Ads Slider

जमुनिया के कुएं में मिला 31 वर्षीय युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया के समीप एक कुएं में 31 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह ग्रामीणों को ओमप्रकाश राठौर के कुएं में शव दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस एवं सीएसपी किरण चौहान मौके पर पहुंचीं। पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कुएं से बाहर निकाला तथा मौके का पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 31 वर्ष बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।शव मिलने का स्थान ग्राम जमुनिया के समीप स्थित एक निजी कुआं बताया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने आ सकेगी। वहीं मृतक की पहचान एवं घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।पुलिस ने बताया कि शिनाख्ती और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article