Ads Slider

दो मासूम बच्चों और परिवार को छोड़ स्पा सेंटर में रहने लगा पति,पत्नी ओर माता ने एसपी से लगाई गुहार; सेंटर संचालक को बताया गोवा का मोस्ट वांटेड, लगाए गंभीर आरोप

Mahendra Upadhyay
3 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। शहर के केंट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति को नशे का आदी बनाकर गलत गतिविधियों में धकेलने और ब्लैकमेल किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। बुधवार को पीड़िता बुलाकी बागड़ी अपनी सास कलावती बागड़ी ओर परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।शिकायत में बुलाकी बागड़ी ने बताया कि उनके पति योगेश बागड़ी पहले सार्वजनिक मेलों में मोबाइल कवर और एक्सेसरीज की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।परिवार का जीवन सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन जनवरी 2026 में योगेश का संपर्क शहर में संचालित वीआईपी स्पा सेंटर से जुड़ा। महिला का आरोप है कि स्पा सेंटर का संचालन करने वाला राजू उर्फ मोनू उर्फ,डिसूजा,सहित अनेक नाम वाला व्यक्ति उसके पति को अपने प्रभाव में लेकर नशे का आदी बना चुका है।महिला ने आवेदन में आरोप लगाया कि इसके बाद से उसके पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया और वह घर आना लगभग बंद कर चुका है। वर्तमान में वह अधिकतर समय स्पा सेंटर पर ही रहता है। पत्नी का कहना है कि नशे की लत के कारण पति की मानसिक स्थिति भी लगातार खराब होती जा रही है और पूरा परिवार संकट में आ गया है।अब वह तलाक देने की बात तक करने लगा है पीड़िता ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि उसके दो छोटे बच्चे हैं। एक बच्चा तीन वर्ष का है, जो बोल और सुन नहीं पाता,जबकि दूसरा बच्चा महज तीन माह का है। पति के घर से दूर रहने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर हो गई है। घर चलाने तक की समस्या खड़ी हो गई है और बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार गहरी चिंता में है।शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि स्पा सेंटर पर नेपाल और अन्य शहरों की लड़कियां आती है, संबंधित व्यक्ति ने उसके पति का कोई आपत्तिजनक वीडियो बनाकर रखा है स्पा सेंटर पर कई अवैध गतिविधिया संचालित होती है और उसी के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। महिला ने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उसका पति किसी गंभीर आपराधिक गतिविधि नशीले पदार्थों से जुड़े या अन्य मामले में फंस सकता है,जिससे पूरा परिवार बर्बाद हो जाएगा।बुलाकी बागड़ी और उनकी सास कलावती बागड़ी ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच कर योगेश को उक्त वीआईपी इ स्पा सेंटर की गिरफ्त से मुक्त कराने की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायत प्राप्त कर मामले की निष्पक्ष जांच एवं वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Share This Article