Ads Slider

अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, युवाओं ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत नीमच एवं जिला हॉकी संघ, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से युवाओं ने फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।साइकिल रैली का शुभारंभ सीएम राइज स्कूल (संदीपनी विद्यालय) नीमच से किया गया। रैली सीआरपीएफ रोड से होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गर्ल्स स्कूल नीमच पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजेश जैन उपस्थित रहे। वहीं जिला हॉकी संघ के सचिव बाबूराम छेत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से खेलों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन कुलदीप राठौर (मेरा युवा भारत, नीमच) एवं प्रियंका जोहरी (खेलो इंडिया कोच) ने किया। रैली के सफल आयोजन में जिला हॉकी संघ के कोच परवेज़ खान एवं शैलेश सैनी का विशेष योगदान रहा।यह आयोजन जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साइकिल रैली ने शहर में स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।

Share This Article