नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह 10 बजे भारत माता चौराहे पर जिहादी घटनाओं के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देशभर में बढ़ रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए शासन-प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।सागर मंथन विहिप नगर अध्यक्ष बंटी अग्रवाल,नगर मंत्री नितिन बागड़ी और नगर संयोजक पवन जैसवार ने बताया कि देश में विभिन्न क्षेत्रों में सुनियोजित तरीके से हो रही घटनाएं समाज के लिए चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि नासिक स्थित टीसीएस कंपनी में उजागर हुए कथित षड्यंत्र जैसी घटनाएं इस प्रवृत्ति की एक कड़ी हैं, जिन्हें रोकना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संगठन ने धरना देकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है।बजरंग दल के विभाग प्रमुख अनुपाल सिंह झाला ने सागर मंथन से कहा कि देशभर में “लव जिहाद” जैसे मामलों को लेकर संगठन गंभीर है। उन्होंने महाराष्ट्र के अमरावती में सामने आए एक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए खतरा हैं और इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में कई बार संगठित रूप से अपराध किए जाते हैं और पीड़ितों को ब्लैकमेल किया जाता है।अनुपाल सिंह झाला ने कहा कि मध्यप्रदेश के नीमच जिले में भी हाल के दिनों में कुछ घटनाएं सामने आई हैं, सागर मंथन जिन पर सख्ती से कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने मनासा क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ हुई अशोभनीय घटना का जिक्र करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।श्री झाला ने प्रशासन पर पक्षपात के आरोप भी लगाए और कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो संगठन व्यापक आंदोलन करेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिक मांग कानून के तहत सख्त कार्रवाई और समाज में सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित करना है।धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाई।







