Ads Slider

10 दिन से पानी नहीं, वार्ड 17 के रहवासियों ने किया चक्का जाम, पुलिस समझाइश के बाद खुला मार्ग

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। शहर के वार्ड क्रमांक 17 में बीते 10 दिनों से पेयजल सप्लाई ठप होने से नाराज रहवासियों का आक्रोश बुधवार को सड़कों पर नजर आया। पानी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों, खासकर महिलाओं ने मजबूर होकर महू रोड पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम खुलवाया।वार्ड निवासी रेखा शर्मा ने बताया कि महू रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते पूरे वार्ड में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है। स्थिति यह है कि लोगों को पीने के पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। शुरुआत में कुछ दिनों तक टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा था, लेकिन अब टैंकरों का आना भी बंद हो गया है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।सागर मंथन रहवासियों का कहना है कि इस संबंध में वार्ड पार्षद, नगर पालिका अधिकारियों और जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता की अनदेखी से परेशान होकर आखिरकार लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।चक्का जाम के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से चर्चा की और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। समझाइश के बाद रहवासियों ने जाम समाप्त कर दिया।प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पाइपलाइन सुधार कार्य शीघ्र पूरा कर पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Share This Article