Ads Slider

फंड भुगतान में अनियमितता का आरोप, जिले के सीएचओ ने कलेक्टर प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

Mahendra Upadhyay
3 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत प्राप्त विभिन्न मदों के फंड के भुगतान में अनियमितता और पारदर्शिता की कमी को लेकर बुधवार को कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्ष 2025-26 के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए जारी राशि के भुगतान में गंभीर लापरवाही और भेदभाव के आरोप लगाए गए हैं।सागर मंथन सीएचओ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल द्वारा प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जन आरोग्य समिति के लिए 50 हजार रुपए तथा हेल्थ एंड वेलनेस एक्टिविटी के लिए 5 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। यह राशि संबंधित वेंडर्स के बिल के आधार पर भुगतान की जानी थी, लेकिन जिला स्तर पर भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई। आरोप है कि कई वेंडर्स को अब तक भुगतान नहीं हुआ है, जबकि कुछ को बिना स्पष्ट प्रक्रिया के भुगतान कर दिया गया है।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सीएचओ द्वारा प्रस्तुत बिलों के बावजूद जिला लेखा प्रबंधक द्वारा भुगतान नहीं किया गया और न ही किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई गई। जब इस संबंध में जानकारी मांगी गई, तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला और न ही भुगतान की समय-सीमा बताई गई।सागर मंथन इससे स्वास्थ्य अधिकारियों में असंतोष और मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।इसके अलावा, पूर्व में 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत मिलने वाली 7500 रुपए की राशि भी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, प्रत्येक सीएचओ को हर माह 500 रुपए रिचार्ज के लिए स्वीकृत राशि भी लंबित बताई गई है। सीएचओ का कहना है कि कई कार्य उन्होंने अपनी जेब से भुगतान कर पूरे किए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सीएचओ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि सभी लंबित भुगतानों को शीघ्र पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए उचित व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई है।

Share This Article