Ads Slider

मनासा में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़,3 देसी पिस्टल और हथियार बनाने का जखीरा बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार,मुख्य हथियार सप्लायर फरार,जिले की यह पहली बड़ी कार्यवाही

Mahendra Upadhyay
3 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र जिले की मनासा पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 3 अवैध देसी पिस्टल,दो जिंदा कारतूस तथा हथियार बनाने में उपयोग होने वाला भारी मात्रा में सामान जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य हथियार सप्लायर फरार बताया जा रहा है। पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने प्रेस वार्ता में किया।एसपी राजेश व्यास ने बताया कि प्रदेश में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, एसडीओपी निकिता सिंह एवं थाना प्रभारी निलेश अवस्थी के नेतृत्व में मनासा पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम आंतरसोता निवासी दुर्गाशंकर पिता नोंदराम सुतार अपनी मोटरसाइकिल से एक अवैध देसी पिस्टल और राउंड लेकर मनासा की ओर आ रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा राउंड बरामद किया गया।पुलिस पूछताछ में आरोपी दुर्गाशंकर ने अहम खुलासा करते हुए बताया कि उसने दो अन्य पिस्टल नानालाल पिता सुंदर लाल सिकलीगर निवासी आंतरिमाता से खरीदी थीं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों पिस्टल भी बरामद कर लीं।जांच में यह भी सामने आया कि राजस्थान एवं आसपास के जिलों में हथियारों की सप्लाई की जा रही थी।इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी नानालाल सिकलीगर के ठिकाने पर दबिश दी, जहां से अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ। मौके से ग्राइंडर मशीन, वेल्डिंग मशीन, लेथ मशीन, बीट हैमर, ट्रेगर, स्प्रिंग, प्लायर सहित हथियार निर्माण में प्रयुक्त होने वाले कई उपकरण जब्त किए गए। इसके अलावा चार देसी बंदूक की नालें और अन्य तकनीकी सामान भी बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दुर्गाशंकर पिता नंदाराम सुतार निवासी ग्राम अत्रिमाता से पूछताछ जारी है, जबकि फरार आरोपी नानालाल पिता सुंदर लाल सिकलीगर निवासी अत्रिमता की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह लंबे समय से अवैध हथियार बनाकर विभिन्न जिलों में सप्लाई कर रहा था।एसपी राजेश व्यास ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश अवस्थी सहित मनासा थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।वही फरार आरोपी पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है साथ ही पुलिस को सराहनीय कार्यावही पर टीम का सम्मान किए जाने की घोषणा की।

Share This Article