Ads Slider

धारदार हथियारों से हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने और रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप,पीड़ितों ने एसपी ओर कलेक्टर के नाम सोपा ज्ञापन

Mahendra Upadhyay
3 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेंद्र उपाध्याय।जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेताखेड़ा डोरिया के एक पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक ओर कलेक्टर के नाम आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित राजुलाल ओड ने जनसुनवाई में शिकायत करते हुए बताया कि करीब 15 लोगों ने उनके घर पर धावा बोलकर धारदार हथियारों से हमला किया, लेकिन पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई नहीं की और उल्टा रुपए मांगने के आरोप भी लगाए गए हैं।आवेदन के अनुसार घटना 24 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे की है, जब पीड़ित अपने घर के बाहर था। तभी एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आरोपी पहुंचे और लाठी, डंडे, तलवार व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि सभी आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी, परिजन और अन्य ग्रामीणों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।पीड़ित ने बताया कि हमले के दौरान महिलाओं के गहने, मंगलसूत्र और सोने की चेन भी छीन ली गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और रिपोर्ट दर्ज कराई गई,लेकिन पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने सभी आरोपियों के नाम दर्ज नहीं किए और मामले को कमजोर करने की कोशिश की।आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई के बजाय कथित रूप से रुपए की मांग की गई।पीड़ित का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं और वे लगातार धमकियां दे रहे हैं। वर्तमान में पीड़ित परिवार के कुछ सदस्य जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, छीने गए गहनों की बरामदगी कराने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।

Share This Article