Ads Slider

नीमच में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का कारनामा,शादी के तीन दिन बाद नकदी ओर जेवर लेकर फरार

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।जिले के जावद थाना क्षेत्र के अरनिया मामादेव गांव में लुटेरी दुल्हन और दलाल गिरोह द्वारा ठगी का मामला सामने आया है।पीड़ित ओमप्रकाश रावत ने जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया और न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित परिवार के अनुसार उनके भाई राहुल की शादी बड़े धूमधाम से करवाई गई थी, लेकिन यह शादी नहीं बल्कि एक सुनियोजित साजिश निकली। आरोप है कि दलाल अर्जुन जगदीश और उसके साथियों ने रिश्ता तय करवाकर परिवार को झांसे में लिया। शादी के नाम पर परिवार से करीब ढाई लाख रुपये नकद और लगभग 350 ग्राम चांदी के जेवरात दिलवाए गए।बताया जा रहा है कि 6 जनवरी 2026 को शादी संपन्न हुई और दुल्हन को घर लाया गया। लेकिन शादी के महज तीन-चार दिन बाद ही दुल्हन मौका पाकर नकदी, जेवरात और मोबाइल लेकर फरार हो गई। जब परिजनों ने दलाल से संपर्क किया तो उसने साफ तौर पर जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।पीड़ित परिवार ने 3 फरवरी 2026 को इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी,लेकिन आरोप है कि दो से ढाई महीने बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे परिवार में आक्रोश है और वे न्याय के लिए भटक रहे हैं।परिवार का कहना है कि इस घटना से राहुल को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है, जिससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है और वह घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहा। उसका इलाज घर पर ही चल रहा है।शुक्रवार को पीड़ित परिवार एक बार फिर एसपी कार्यालय पहुंचा और निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Share This Article