Ads Slider

प्रियांशी राठौर ने रचा इतिहास: सान्दीपनि विद्यालय में बालिका के नाम से कक्ष का नामकरण,

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।सान्दीपनि विद्यालय, नीमच कैंट की प्रतिभाशाली छात्रा प्रियांशी राठौर ने कक्षा 10वीं में राज्यस्तरीय मेरिट में 5वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के सम्मान में विद्यालय परिसर में एक कक्ष का नामकरण “प्रियांशी राठौर कक्ष” किया गया। यह आयोजन न केवल छात्रा के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंकिता गुप्ता थीं। उन्होंने कक्ष का नामकरण करते हुए प्रियांशी की उपलब्धि की सराहना की और उसे निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी विषयों जैसे बाल विवाह प्रतिषेध कानून, दहेज निषेध कानून, पास्को एक्ट तथा गुड टच-बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि कानून उनकी सुरक्षा के लिए हैं और उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य के.एस. जैन द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि प्रियांशी राठौर ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है, और इसी उपलब्धि के सम्मान में विद्यालय प्रबंधन ने एक कक्ष का नाम उनके नाम पर रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह पहल अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।सागर मंथन इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य विश्वास खंडेलवाल एवं ज्योति बैंस भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रियांशी की मेहनत, लगन और सफलता की प्रशंसा करते हुए अन्य छात्राओं को भी इसी तरह लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रिंकू लौहार ने प्रभावशाली ढंग से किया। अंत में सभी ने प्रियांशी राठौर को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विद्यालय में इस तरह के प्रेरणादायक आयोजनों की सराहना की।

Share This Article