Ads Slider

नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई:6 किलो डोडाचूरा व 150 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त पल्सर भी जप्त

Mahendra Upadhyay
3 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नीमच सिटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 6 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा, 150 ग्राम एमडी ड्रग्स एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा पूरे प्रदेश में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।घटना दिनांक 19 अप्रैल 2026 की है,जब थाना नीमच सिटी पुलिस द्वारा नीमच-मनासा रोड स्थित करंट बालाजी मंदिर के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मालखेड़ा की ओर से एक संदिग्ध पल्सर मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस नाकाबंदी देखकर वाहन चालक ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की सतर्कता से उसे घेराबंदी कर रोक लिया गया।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से उनके कपड़ों की जेब एवं बैग में रखा हुआ कुल 6 किलो अवैध डोडाचूरा और 150 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 15 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही एक काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP14MX 6047) भी जब्त की गई है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अशरफ उर्फ बब्बु (20 वर्ष), अजरखान उर्फ समीर (24 वर्ष) एवं फरदीन (24 वर्ष) शामिल हैं,जो नीमच शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।इस मामले में थाना नीमच सिटी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 22 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से मादक पदार्थों के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है,जिससे इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी खुलासा होने की संभावना है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान सहित नीमच सिटी थाना स्टाफ एवं साइबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article