Ads Slider

मोहम्मद सलीम व फरीद अंसारी गिरफ्तार,आईपीएल क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की कार्यवाही,कार, मोबाइल व नगदी जब्त

Mahendra Upadhyay
3 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय। पुलिस थाना नीमच कैण्ट एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल, 2400 रुपये नगद, लाखों रुपये के सट्टे का हिसाब-किताब तथा सट्टा संचालन में प्रयुक्त वेन्यु कार जब्त की गई है।पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआ एवं आईपीएल के दौरान लगने वाले क्रिकेट सट्टे पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच कैण्ट निरीक्षक सौरभ शर्मा एवं साइबर सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।22 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहम्मद सलीम निवासी मुलचंद मार्ग नीमच अपने साथी फरीद अंसारी निवासी बघाना के साथ वेन्यु कार क्रमांक MP 44 CB 2129 में घूम-घूमकर मोबाइल फोन के जरिए क्रिकेट सट्टा लिख रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्रमांक 02 स्कूल ग्राउंड क्षेत्र में दबिश दी और दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आईपीएल टी-20 मैच के दौरान, विशेष रूप से राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले पर सट्टा लगवा रहे थे। आरोपी लोगों को मोबाइल के माध्यम से भाव बताकर सट्टा लिखते थे और बाद में यह सट्टा अपने अन्य फरार साथियों तक पहुंचाकर अवैध लाभ कमाते थे।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, 2400 रुपये नगद, सट्टे का विस्तृत हिसाब-किताब तथा घटना में प्रयुक्त वेन्यु कार जब्त की। इस संबंध में थाना नीमच कैण्ट में अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 4-क सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, उप निरीक्षक अखिलेश घोंगड़े, प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे सहित साइबर सेल और थाना नीमच कैण्ट की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article