Ads Slider

पेंशन वृद्धि सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर दिव्यांगों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। दिव्यांगजनों व वृद्धजनों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिव्यांग ज्योति सेवा संस्थान के बैनर तले मंगलवार को दिव्यांगजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि को सौंपते हुए जल्द निराकरण की मांग की गई।ज्ञापन सौंपने से पूर्व बड़ी संख्या में दिव्यांगजन कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सद्बुद्धि हवन कर शासन-प्रशासन को जनहित में निर्णय लेने की प्रार्थना की। इसके बाद रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन 600 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का वादा किया था, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया है। सागर मंथन इससे दिव्यांगजनों व वृद्धजनों में भारी नाराजगी है।संस्थान ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों में पेंशन वृद्धि के साथ नीमच जिले में वर्षों पूर्व स्वीकृत दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निर्माण, प्रदेश में दिव्यांग कल्याण मंत्रालय का गठन, मानसिक दिव्यांग बच्चों के लिए विकास प्राधिकरण की स्थापना, तथा राजनीति में भागीदारी हेतु विशेष प्रावधान करने की मांग रखी। इसके अलावा हर पंचायत और नगरीय निकायों में दिव्यांगों के लिए रोजगार हेतु स्थान आरक्षित करने, मानसिक दिव्यांग बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय निर्माण, पुनर्वास केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए संविदा नीति लागू करने और सागर मंथन फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी शामिल है।दिव्यांगजनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का निराकरण 26 मई तक नहीं किया गया तो 27 मई को मुख्यमंत्री निवास पर थाली-चम्मच बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा तथा नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

Share This Article