Ads Slider

बिंदौली में खूनी हमला: दो सगे भाइयों पर तलवार से वार,शादी समारोह में मची अफरा-तफरी

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेतपुरा पालसोड़ा में एक शादी समारोह उस समय दहशत में बदल गया, जब बिंदौली कार्यक्रम के दौरान दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना 20 अप्रैल की शाम की बताई जा रही है, जिसने पूरे गांव में सनसनी फैला दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में पारिवारिक शादी समारोह चल रहा था और बिंदौली निकाली जा रही थी। इसी दौरान महेंद्र पिता खुमान रावत,गोविंद पिता खुमान रावत, नारायण सिंह पिता प्रभु सिंह रावत और कन्हैयालाल पिता प्रभुलाल रावत वहां पहुंचे और विशाल नायक पिता अंतर सिंह नायक से विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने तलवार से हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि तलवार का वार बेहद खतरनाक था, जिससे विशाल नायक का चमड़े का बेल्ट कट गया और उसकी जीन्स फट गई। हमले के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अपने भाई को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे नरेंद्र सिंह नायक को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उनके साथ भी मारपीट की गई। इस हमले में दोनों भाइयों के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।घायल विशाल नायक ने बताया कि गांव में उसकी भुआ की लड़की की बिंदौली निकल रही थी,तभी आरोपी अचानक उसके पास आए और बिना किसी ठोस कारण के विवाद कर हमला कर दिया। उसने आरोप लगाया कि हमला जान लेने की नीयत से किया गया था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर महेंद्र रावत, गोविंद रावत और नारायण रावत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article