Ads Slider

कांच की बोतल से गला काटकर युवक ने दी जान, नीमच में सनसनी खेज मामला—पुलिस जुटी जांच में

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालटोली इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 30 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कांच की बोतल फोड़कर अपना ही गला काट लिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजन सहित स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए।परिजन बड़े भाई राहुल जयसवाल के अनुसार मृतक पंकज जायसवाल (30) पिता मदनलाल जायसवाल, निवासी ग्वालटोली,बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ था।परिजनों ने सागर मंथन को बताया कि उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था और एक दिन पूर्व ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी। घटना वाली रात करीब 3 बजे के आसपास परिजनों की आंख लग गई, इसी दौरान पंकज चुपचाप घर से निकल गया। सुबह करीब 11 बजे आसपास के लोगों ने सूचना दी कि लाल मैदान के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पंकज को तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सागर मंथन मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने कांच की बोतल तोड़कर उसी के धारदार हिस्से से अपना गला काट लिया।सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने सागर मंथन को बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा।फिलहाल पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। वहीं,इस घटना ने इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना दिया है।

Share This Article