Ads Slider

कार की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम की मौके पर मौत,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल,उदयपुर रेफर

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेंद्र उपाध्याय। बुधवार दोपहर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 6 वर्षीय मासूम बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।सागर मंथन को प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश पिता मांगीलाल मेघवाल (40 वर्ष) अपनी पत्नी कुसुम और 6 वर्षीय पुत्र नक्श के साथ ग्राम चल्दु से सुबह बाइक पर सवार होकर ग्राम पालसोड़ा एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे दोपहर करीब 12:30 बजे वापस अपने गांव लौट रहे थे।इसी दौरान चल्दु छोटी पुलिया क्रॉसिंग के दौरान मंदसौर साइड से आ रही अर्टिगा कार (क्रमांक एमएच 39 एबी 0662) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम नक्श की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश और उनकी पत्नी कुसुम गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया,सागर मंथन जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण कार चालक की लापरवाही बताया जा रहा है।

Share This Article