Ads Slider

अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब,भव्य चल समारोह के बाद हुई भीम सभा,आदिवासी नृत्य ढोल पार्टी रही आकर्षण का केंद्र,जगह जगह हुआ स्वागत,भीम के नारों से गुंजा शहर

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेंद्र उपाध्याय। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को नीमच जिला मुख्यालय पर भव्य और ऐतिहासिक आयोजन हुआ। जिला शाखा अजाक्स, नाजी संगठन, जयस, भीम आर्मी, युवा छात्र संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे शहर में उत्सव और गर्व का माहौल बना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे गांधी वाटिका के समीप स्थित टाउन हॉल से विशाल चल समारोह के रूप में हुई। यह रैली दशहरा मैदान, लायंस पार्क चौराहा, विजय टॉकीज चौराहा, कमल चौक और फव्वारा चौक होते हुए शोरूम चौराहा स्थित अंबेडकर सर्किल पहुंची। रैली के दौरान जगह-जगह समाजजनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।चल समारोह में आदिवासी नृत्य ढोल पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसने पूरे माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। इसके साथ ही बाबा साहब की आकर्षक झांकी ने सभी का ध्यान खींचा और लोगों में उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा की भावना को और प्रबल किया।
अंबेडकर सर्किल पहुंचने पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रैली भीम सभा में परिवर्तित हो गई, जहां वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के महत्व को भी रेखांकित किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, समाजसेवी रमेश कदम, पार्षद योगेश प्रजापति और कांग्रेस अनुसूचित जाति संगठन जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजाक्स एवं अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के जिला अध्यक्ष महेश जांगड़े ने की।समिति के सदस्यो ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस आयोजन ने समाज में एकता और जागरूकता का संदेश दिया,वहीं युवाओं में भी बाबा साहब के विचारों के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ।

Share This Article