Ads Slider

नीमच में निःशुल्क इजतिमाई निकाह सम्मेलन रविवार को,11 जोड़े बंधेंगे निकाह के बंधन में

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।शेख सैयद मुगल पठान जिला कमेटी के तत्वाधान में निःशुल्क तीसरा इजतिमाई निकाह सम्मेलन रविवार, 5 अप्रैल को टाउन हॉल नीमच में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।मीडिया प्रभारी अजहर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज में इजतिमाई निकाह सम्मेलन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। पहला सम्मेलन वर्ष 2010 में फिरोज पठान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ था,जबकि दूसरा सम्मेलन 12 अक्टूबर 2025 को जिला कमेटी के तत्वाधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अब इसी क्रम में तीसरा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है,जिसकी सदारत हाजी जाहिद खान करेंगे।इस आयोजन का उद्देश्य समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची पर रोक लगाना,जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देना तथा सादगीपूर्ण निकाह को बढ़ावा देना है सम्मेलन में आम मुस्लिम समाज के 11 जोड़ों का पंजीयन किया गया है, जिनका निकाह इसी मंच से संपन्न कराया जाएगा।विशेष बात यह है कि इस इजतिमाई निकाह सम्मेलन में दूल्हा-दुल्हन या उनके परिजनों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है।आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिल रही है।समिति के सदस्यों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपत्तियों को दुआएं देने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Share This Article