Ads Slider

जल बचाने के संकल्प के साथ नीमच में जल गंगा संवर्धन अभियान, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नीमच जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवांकुर संस्था सुरेश लोक शिक्षण समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर जल बचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत जल स्रोत पूजन से हुई, जिसके माध्यम से लोगों को जल के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में बताया गया। इसके बाद स्वच्छता अभियान चलाकर जल स्रोतों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। आयोजन में भजन संध्या और जनजागरूकता गतिविधियों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट तेजी से बढ़ रहा है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन चुकी है। उन्होंने ग्रामीणों से वर्षा जल संचयन, जल का सीमित उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने की अपील की। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को सराहते हुए उनका स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन अध्यक्ष रामसिंह यादव,सचिव नितिन यादव,शशि परिहार,मीनू त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान तथा सरपंच लीलाबाई माली सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Share This Article