Ads Slider

विहिप बजरंग दल ने निकाली 71 फीट चुनर यात्रा,नगर में गूंजे माता के जयकारे

Mahendra Upadhyay
2 Min Read

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।उपनगर बघाना में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य चुनर यात्रा का आयोजन किया गया। 71 फीट लंबी चुनर के साथ निकली इस विशाल यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोपहर करीब 12:10 बजे पूलकितानंद महादेव मंदिर से यात्रा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई।यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज और चुनर लेकर “जय माता दी” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल में रंग गया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और पुष्पवर्षा भी की गई।विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित इस चुनर यात्रा में विभाग मातृशक्ति प्रमुख रेखा वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव और जिला धर्मप्रसार प्रमुख विनोद जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।विहिप विभाग गौरक्षा प्रमुख लक्ष्मण राठौर ने बताया कि यह यात्रा पूलकितानंद महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर धनेरिया रोड,संतोषी माता गली,अहीर मोहल्ला,फतेह चौक और होली चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।यात्रा का समापन कालिका माता मंदिर, स्टेशन रोड पर हुआ, जहां माता जी की विधिवत आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसने नगर के धार्मिक वातावरण को और भी सशक्त बना दिया।

Share This Article