नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। नीमच सिटी के पिपली चौक क्षेत्र में बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने 17.39 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो अलग-अलग नालियों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना सिंह परमार सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।भूमि पूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद दारासिंह यादव, पार्षद राकेश किलोरिया, केदार राठौर, रामचंद्र धनगर, रूपेंद्र लोक्स, योगेश कवीश्वर, एल्डरमैन मनीष बेंस एवं अरुणा तलरेजा मंचासीन रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि नीमच शहर और विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों की तुलना में वर्तमान समय में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और शहर में सड़कों, नालियों तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा के नेतृत्व में शहर में हो रहे विकास एवं स्वच्छता कार्यों की सराहना भी की।नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि नगर पालिका द्वारा चौड़ी सड़कों का निर्माण, उद्यानों का सौंदर्यीकरण और नालियों के निर्माण जैसे कार्यों के माध्यम से शहर का निरंतर विकास किया जा रहा है। पिपली चौक में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिसके समाधान के लिए यह नाली निर्माण कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोग कचरा नालियों और सड़कों पर न फेंके तथा “रोको-टोको अभियान” के तहत दूसरों को भी जागरूक करें।कार्यक्रम का संचालन विश्वदेव शर्मा “बबलू” ने किया, जबकि आभार राकेश किलोरिया ने माना। इस अवसर पर मनीष चौरसिया, विजय बाफना, वीरेंद्र जायसवाल, महिपाल सिंह चौहान, रमेश फौजी, पन्नालाल सुराह, हेमलता परिहार, रमेश राठौड़, जीशान कुरैशी, अजेश जाट, राजेश बैरागी, सतीश ग्वाला, राधेश्याम रावत, भगवती प्रसाद कौशल, महेश चौधरी, नितेश टांकवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।







