Ad image

ग्रामीण क्षेत्र में ओमप्रकाश सकलेचा ने किया जनसम्पर्क, बुजुर्गों ने दिया जीत का आशीर्वाद,

Mahendra Upadhyay
3 Min Read

नीमच।महेंद्र उपाध्याय।बहनों को मान और किसान भाईयों को सम्मान निधि देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। डेढ़ वर्ष कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन वादे के मुताबक कर्जा माफ नहीं किया। जबकि शिवराज सिंह सरकार ने किसानों की ब्याज माफी कर साहूकार बनाने का काम किया। यही नहीं जीरो ब्याज दर पर किसानों को सोसायटियों से क्रेडिट लोन दिया जा रहा है। अब गांधी सागर से जल जीवन मिशन के तहत पानी ला कर हर खेत व हर घर में जल पहुंचाने का काम किया जाएगा।यह बात भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा ने ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण नागरिकों से कही। उन्होंने कहा कि भाजपा भेदभाव की राजनीति नहीं, जनसेवा का काम करती है। जावद क्षेत्र में नल से जल के लिए 62 योजनाएं बनाई गई है। इसके अलावा 882 हैंड पंप खनित करवाए गए हैं। 295 क्षेत्रों में मोटर पंप उपलब्ध करवाए गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। जिसके कारण जावद के बच्चों ने जापान में धाक जमाई है। किसान एवं मजदूर भाईयों के बच्चों ने अंग्रेजी सीख कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।सकलेचा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बंटाधार हो रहा था। भाजपा सरकार आने के बाद सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली मिलने लगी है। आयुष्मान योजना में मुफ्त इलाज हो रहा है। स्कूली बच्चों को स्कूटी और लैपटॉप दिए जा रहे हैं। बच्चों को जन्म से लेकर शिक्षा, विवाह, डिलिवरी और बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने तक का काम भाजपा सरकार ने किया है।उन्होने कहा कि जावद क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लागाए गए, जिनमें पंजीकृत लोगों का डेटा तैयार किया गया है। जिसके कारण अब उन्हे पृथक से अस्पतालों में भागदौड़ की जरूरत नहीं पड़ेगी। पंजीयन नंबर से ही उनकी पूर्व की जांचों एवं इलाज का रिकॉर्ड सामने आ जाएगा। जिससे इलाज में सुविधा होगी। सकलेचा ने कहा कि भाजपा सरकार में श्रमिक एवं बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है। अजा, जजा एवं पिछड़ा के साथ सामान्य वर्ग को भी शासन की योजनाओं का लाभ दया जा रहा है। समाज के सभी वर्गों के विकास को ध्यान में रख कर काम किया जा रहा है। जन संपर्क के दौरान भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बूथ प्रभारी, पालक एवं त्रिदेव सहित ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद थे।गुरुवार को सकलेचा ने ग्राम पालराखेड़ा, धलोपा, मोड़ी, मोडी खेड़ी, उपरेड़ा, मुकनपुरा, बरखेड़ा मीणा, आकली, बारेखेड़ा, जूनी आकली, मेलनाखेड़ा, बांजरा बस्ती, सरवानिया महाराज, बरखेड़ा चौहान, आमली भाट, आमली चक, गादोला, ढाबा, ढाबी, देवपालपुरा, अरनिया मामादेव आदि में जन सपंर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा उम्मीदवार का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया और तिलक लगा कर जीत का आशीर्वाद दिया।

Share This Article
Leave a comment