Ads Slider

गाय छुड़ाने पिंजरे पर चढ़ा मालिक,नगर पालिका टीम से विवाद:शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज कराने के निर्देश

Mahendra Upadhyay
3 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेंद्र उपाध्याय। शहर को आवारा मवेशियों से मुक्त कर यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे नगर पालिका के “गाय पकड़ो अभियान” के दौरान सोमवार को अंबेडकर मार्ग स्थित टीवीएस शोरूम चौराहे पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक गाय मालिक ने नगर पालिका की कार्रवाई का विरोध करते हुए पिंजरे पर चढ़कर अपनी गाय को जबरन मुक्त करा लिया। इस दौरान नगर पालिका की टीम के साथ तीखी बहस और विवाद भी हुआ,जिसके बाद मौके पर डायल-112 पुलिस और नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया पहुंचीं।जानकारी के अनुसार कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया के निर्देशन में शहर में लगातार आवारा मवेशियों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।सागर मंथन, इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका की टीम अंबेडकर मार्ग स्थित टीवीएस शोरूम चौराहे पर सड़क पर घूम रही गायों को पकड़ने की कार्रवाई कर रही थी। तभी एक गाय मालिक मौके पर पहुंच गया और कार्रवाई का विरोध करते हुए नगर पालिका के गाय पकड़ने वाले पिंजरे पर चढ़ गया।उसने पिंजरे में बंद अपनी गाय को खोलकर बाहर निकाल दिया तथा नगर पालिका कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस और नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया को दी गई। सागर मंथन सूचना मिलते ही पुलिस और सीएमओ मौके पर पहुंचीं तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद संबंधित गाय मालिक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए।सीएमओ दुर्गा बामनिया ने सागर मंथम को बताया कि नगर पालिका की टीम नियमानुसार गाय पकड़ने की कार्रवाई कर रही थी, लेकिन संबंधित व्यक्ति ने जबरदस्ती पिंजरे पर चढ़कर गाय को मुक्त कर दिया और कर्मचारियों के साथ विवाद किया, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित हुई।जिसके विरुद्ध शाश्किय कार्य मे बाधा की कार्यावहीँ की जा रही है उल्लेखनीय है कि शहर में आवारा मवेशियों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक इनके कारण हादसों का शिकार हो रहे हैं, वहीं कई बार स्वयं मवेशी भी दुर्घटनाओं में घायल हो जाते हैं। इन्हीं घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा लगातार गाय पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article