नीमच।महेन्द्र उपाध्याय।जिले के सिंगोली क्षेत्र में जमीन से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी रजिस्ट्री कर निजी भूमि हड़पने की साजिश के आरोप लगे हैं। पीड़िता श्रीमती कैलाश देवी के भतीजे ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित अशोक लबाना के अनुसार, वार्ड क्रमांक 15 स्थित कोटा रोड से लगी उनकी निजी स्वामित्व की भूमि (सर्वे नंबर 228/2/13, रकबा 0.0390 हेक्टेयर) उन्होंने वर्ष 2000 में विधिवत पंजीकृत विक्रय पत्र के माध्यम से खरीदी थी, जिसका नामांतरण भी राजस्व अभिलेख में वर्ष 2002-03 में हो चुका है। तब से वे उक्त भूमि पर काबिज हैं और उपयोग कर रही हैं।आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलीभगत कर उक्त भूमि को हड़पने की नीयत से कूट रचित दस्तावेज तैयार कर 16 जनवरी 2026 को नीमच उप पंजीयक कार्यालय में फर्जी रजिस्ट्री करा ली। इसमें विक्रेता,क्रेता,गवाह और फोटोग्राफर तक की संलिप्तता बताई गई है। सागर मंथन शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने यह जानते हुए भी कि भूमि उनकी नहीं है, प्रार्थीया की जमीन की चतुर्सीमा और फोटो लगाकर धोखाधड़ी की।मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है, जिसमें नगर परिषद सिंगोली द्वारा जारी संपत्ति आईडी 1001929618 की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। आरोप है कि इस आईडी का उपयोग कर वास्तविक स्थान से अलग भूमि को दर्शाकर फर्जी रजिस्ट्री कराई गई। इस आईडी से जुड़ी जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई,लेकिन प्रार्थी अशोक कुमार लबाना को अधूरी जानकारी देकर गुमराह करने का आरोप भी नगर परिषद पर लगा है।प्रार्थी का कहना है कि नगर परिषद द्वारा बिना ठोस दस्तावेजों के संपत्ति आईडी जारी की गई,जबकि संबंधित व्यक्ति के नाम से राजस्व रिकॉर्ड में कोई भूमि दर्ज नहीं है। सागर मंथन इससे पूरे मामले में नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है।पीड़िता ने पूर्व में भी 19 अक्टूबर 2025 को हस्तक्षेप और अभद्रता की शिकायत पुलिस में की थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए। अब पीड़िता ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और भूमि पर कब्जे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।यदि इस मामले की गहराई से जांच होती है, तो इसमें भूमाफिया गिरोह और प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।







