Ads Slider

जिला चिकित्सालय में मरीजों को राहत:महावीर इंटरनेशनल द्वारा वेटिंग हॉल में चार पंखों का लोकार्पण

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय।भीषण गर्मी के बीच मरीजों और उनके परिजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल केन्द्र नीमच द्वारा जिला चिकित्सालय के जच्चा वार्ड के वेटिंग हॉल में चार पंखे स्थापित कर उनका विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने फीता काटकर पंखों का शुभारंभ किया।गर्मी के चलते अस्पताल में आने वाले महिला-पुरुषों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वेटिंग हॉल में पंखों की कमी के कारण मरीजों के परिजन विशेष रूप से परेशान थे। इसी आवश्यकता को देखते हुए संस्था ने तत्परता दिखाते हुए यह सेवा कार्य किया।इस नेक कार्य में संस्था के पूर्व गवर्निंग काउंसिल मेंबर सूरजमल अग्रवाल, को-ऑपरेटिव मेंबर मनोहरलाल बंम, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बोडावत एवं वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप धाकड़ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों डॉ. हेमंत (आईसीयू/इमरजेंसी), डॉ. सुमन, डॉ. नीरजा ओर डॉ. नेहा दोशी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया।अस्पताल के इंचार्ज सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां मरीजों के परिजनों को शुद्ध पेयजल की भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संस्था ने शीघ्र ही परिसर में “जल मंदिर” स्थापित करने का आश्वासन दिया, ताकि गर्मी के दिनों में सभी को ठंडा एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके।कार्यक्रम में महावीर प्रवाह के संपादक के.के. जैन, अध्यक्ष वीर प्रदीप धाकड़, सचिव वीर जितेंद्र सकलेचा, कोषाध्यक्ष वीर श्रीपाल मारू, डिप्टी डायरेक्टर वूमन्स इंपावरमेंट आशा सांभर (रीजन-7), महावीर प्रियदर्शिनी अध्यक्ष वीरा रजिया अहमद, उपाध्यक्ष माया विरवाल एवं मधु धाकड़ सहित अस्पताल स्टाफ व मरीजों के परिजन उपस्थित रहे।“नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना के साथ महावीर इंटरनेशनल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

Share This Article