Ads Slider

कुकडेश्वर-मनासा मार्ग पर बड़ा हादसा टला,किराना सामग्री से भरी लोडिंग गाड़ी खाई में गिरी

Mahendra Upadhyay
2 Min Read
Oplus_131072

नीमच। महेन्द्र उपाध्याय। जिले के कुकडेश्वर-मनासा मार्ग पर गुरुवार रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब किराना सामग्री से भरी एक लोडिंग गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा गोटा पिपलिया पुलिया के पास हुआ। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोगों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार मंडावरा ट्रांसपोर्ट की लोडिंग गाड़ी किराना सामग्री लेकर गुजर रही थी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन तेज रफ्तार में था। जैसे ही गाड़ी गोटा पिपलिया पुलिया के समीप पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। देखते ही देखते लोडिंग वाहन सड़क से नीचे उतरकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान सड़क पर अन्य कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूझबूझ और तेजी से किए गए प्रयासों के कारण किसी की जान नहीं गई।हादसे के बाद कुकडेश्वर-मनासा मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सड़क किनारे लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।प्रारंभिक जांच में वाहन की तेज रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Share This Article